संतकबीरनगर, मार्च 22 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ में घरेलू विवाद में महिला की पिटाई करने के आरोप में बाप-बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित प्रेमशीला पत्नी विरेंद्र पाल का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे उसके पट्टीदार रामभुवाल, शिवपाल, श्याम सुन्दर, अभिमन्यु घरेलू विवाद को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग उसे लात, घूसे, लाठी डंडे से मारने लगे। पिटाई से उसे चोटें आईं। उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लोग उसका आवागमन का रास्ता भी अवरोध कर रखे हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि रामभुवाल, शिवपाल, श्याम सुन्दर, अभिमन्यु के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.