प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। एक दिसम्बर 2025 को समय करीब तीन बजे कुंडा तहसील से अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह कोतवाली के कबरियागंज नहर के पास पहुंची। रंजिश को लेकर पीछा करते हुए धमइयापुर गांव के दो युवक पहुंचे। उसे गालियां देते हुए मारा पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर राहगीरों के दौड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। मामले में कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राजन, साजन निवासी धमइयापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.