इटावा औरैया, मई 19 -- बकेवर। उझियानी निवासी देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 मई की शाम उसकी मां बिटानी देवी नहर किनारे हविलिया के पास बकरियां चरा रही थीं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के विमल और पुष्पेंद्र कुमार उर्फ लला ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पानी मांगा। महिला ने पानी देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...