गोरखपुर, सितम्बर 12 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन निवासी महिला ने पति और देवर पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात दोनों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट में उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुमन के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2013 में महेंद्र निषाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और देवर जितेंद्र निषाद मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं। देवर कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। महिला का आरोप है कि जितेंद्र पहले भी पांच-छह बार मारपीट कर उसे घायल कर चुका है। इससे परेशान होकर वह कई बार मायके चली जाती थी। कुछ दिन पहले पति उसे मायके से विदा कराकर घर लाया था। आरोप है कि शुक्रवार रात ...