गोरखपुर, जुलाई 2 -- पीपीगंज। इलाज कराकर घर लौट रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के बाद बेटे की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी अशोक सिंह ने बताया कि 29 जून को वह अपनी मां द्रौपदी देवी का इलाज कराने गोलीगंज आए थे। लौटते समय फोरलेन पर पीछे से आई सफेद रंग की पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में द्रौपदी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...