चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार निवासी जींगी कुई ने टोटो चालक मंगरु उर्फ मोहम्मद सलीम के खिलाफ गाली गलौज और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। सदर थाना में 5 मार्च को दर्ज मामले में बताया गया है कि जींगी कुई मंगरू के टोटो में सब्जी बेचने के लिए जाया करती थी। इघर कुछ दिनों से वह दूसरे टोटो में जा रही है। इसके बावजूद मंगरू हर दिन उसका पीछा करता है और अकेले पा कर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर उसके द्वारा गाली गलौज भी की जाती है। इसकी शिकायत पहले मुफस्सिल थाना पुलिस से की गई थी। उस समय समझौता कराया गया था। अब फिर से उसने छेड़छाड़ शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.