फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- टूंडला थाना जीआरपी पुलिस टीम ने चार माह से लापता हुई महिला को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा। जीआरपी थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि पुष्पा पुत्री रामकुमार निवासी शिवनगर गोविन्द नगर कानपुर 30 दिसम्बर से लापता थी। जिसको जीआरपी पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर महिला के भाई अंकित के सुपुर्द किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...