कौशाम्बी, मार्च 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया ककोढ़ा गांव की गोमती देवी ने बताया कि 15 मार्च को पारिवारिक बातों को लेकर पति रामसहाय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...