प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- अंतू। थाना क्षेत्र के पूरे माधव निवासी स्वाति सिंह, उसके बेटे और बेटी को पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति नशेड़ी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर सभी को मारता पीटता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सारे रुपये शराब और नशे में खर्च कर देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति जितेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.