जौनपुर, मई 14 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गोथू गांव में खेत में पानी ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को उसके पट्टीदार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रीता देवी पत्नी भोला गौतम बुधवार दोपहर अपने सब्जी के खेत में पानी ले जा रही थीं। इसी बात को लेकर पट्टीदार खुरचन गौतम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने प्लास्टिक के पाइप से हमला कर दिया, जिससे महिला के हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...