फरीदाबाद, जुलाई 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बीपीटीपी पुल के नजदीक एक युवक ने पहले करीब 32 वर्षीय महिला को आगरा नहर में धकेला। फिर खुद नहर में कूद गया। आरोप है कि युवक ने महिला पर हथौड़े से हमला भी किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक नहर में दोनों की तलाश जारी रही। अभी तक दोनों के शव नहीं मिले हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:00 बजे स्कूटी सवार युवकों ने काले रंग की कार में झगड़ा होते देखा था। सूचना यह भी है कि कार में विवाद के दौरान युवक ने पहले से साथ लाए हथौड़े से महिला पर कई वार किए। घायल महिला किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने के लिए भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला को नह...