महिला को धमकाने व मारपीट की कोशिश का आरोप
गोरखपुर, जून 3 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 केशोपुर निवासी नीलम सिंह ने गीडा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उनके पति से पुराने विवाद के चलते रंजिश रखता है। आरोप है कि सोमवार रात वह अपने एक साथी के साथ उनके घर पहुंचा और अभद्र व्यवहार करते हुए धमकियां देने लगा। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.