बदायूं, जून 17 -- अस्पताल में महिला को धक्का लगने के बाद विवाद हो गया। विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के कस्बा उसावां स्थित सरकारी अस्पताल का है। उसहैत थाना क्षेत्र के गढ़िया चौर गांव के रहने वाले ढाकन पुत्र शिवनंदन ने उसावां पुलिस को तहरीर देकर वार्ड नंबर 10 कस्बा उसावां निवासी उमेश चंद्र पुत्र रामसेवक और विजय पुत्र उमेश चंद्र सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।ढाकन यह भी पढ़ें- महिला को धक्का देने के विवाद में मारपीट ने बताया कि 15 जून को वह अपने चचेरे भाई महाराम पुत्र प्रभू और चचेरी बहन भू...