महिला को दोस्त के घर छोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अगस्त 2 -- महिला को बहला फुसलाकर दोस्त के घर ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा दिया। पुलिस इससे पहले महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जनपद संभल के शेख सराय निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब पांच साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी। इस दौरान पाकबड़ा निवासी इसराईल महिला के संपर्क में आया। महिला के अनुसार आरोपी युवक ने उसे निकाह का आश्वासन दिया था। पीड़िता के अनुसार बीती 6 जुलाई की शाम को इसराईल उसको पाकबड़ा के शनिवार का बाजार बगिया में अपने दोस्त इमरान के घर छोड़कर चला गया था। जिसके बाद इमरान ने निकाह की बात कहकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अगले दिन सुबह महिला के उठने पर इमरान वहां से गायब था। इस मामले में महिला ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.