हापुड़, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी द्वारा महिला साथ अश्लील हरकतें कर गंदी टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देते हुए तेजाब जाने की धमकी दी है। पीड़ित पति ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि आरोपी शातिर अपराधी है और अभी जेल से छूट कर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पड़ोसी अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। लूट के मुकदमें में अभी जेल से छूटा है। कुछ दिन से गलत लड़कों को लेकर गली में खड़ा हो जाता है तथा सूखा नशा करता है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट पीड़ित की पत्नी के साथ घर से बाहर आने जाने पर अश्लील हरकते व गन्दे गन्दे कमेन्ट करता है। शुक्रवार को पत्नी ने उसे बताया क...