फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने परिचित युवती पर धोखे से दिल्ली ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी पहचान गंगानगर कॉलोनी निवासी फिजा खातून पुत्री नसीम से हुई थी। फिजा ने अपनी मजबूरी बताकर उनसे करीब 46 हजार रुपये उधार ले लिए थे। 18 फरवरी 2026 को वह घूमने के बहाने दिल्ली ले गई और शहजादा नामक युवक के घर रुकवाया। वहां उन पर शहजादा से शादी कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर कमरे में बंद कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह 21 फरवरी को वह भागकर घर पहुंचीं। थाना प्रभारी विनोद मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...