हापुड़, सितम्बर 12 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको जहरीला पदार्थ पिला दिया। गंभीर दशा में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन का निकाह पड़ोसी गांव निवासी युवक के साथ एक साल पहले हुआ था। निकाह के बाद से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बताया गया है कि मांग पूरी न होने पर दो दिन पूर्व उसकी बहन को पति ने तीन तलाक दे दिया। उसकी बहन ने विरोध किया तो आरोपी पति ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसको जहरीला पदार्थ पिला दिया। पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को द...