बांदा, जून 23 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी 40वर्षीय सुनैना की भैस ने खानदानी शिवरतन की भैस को मार दिया। इसी बात को लेकर शिवरतन और सुनैना में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि शिवरतन ने सुनैना को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...