नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर महिला से आठ लाख 52 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता से पांच से अधिक बार में रकम ट्रांसफर कराई गई। महिला ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-34 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गृहिणी हैं। उनके पास 12 फरवरी को एक फोन कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम गौतम बताया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। इस केस में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। उसने डराने के लिए महिला को वीडियो कॉल भी की। वीडियो कॉल में आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और अदालत जैसा माहौल दिखाया। महिला को यकीन दिलाया गया कि मामला बहुत गंभीर है और अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.