फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने डबुआ गांव में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर आभूषण ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक साथी फरार है। पुलिस आभूषण बरामद करने के लिए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलपत गांव निवासी ओमिन और रियासत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 26 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे डबुआ गांव निवासी 70 वर्षीय रमेश देवी डॉक्टर की दुकान से लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रोककर हनुमान मंदिर का रास्ता पूछा था। कुछ ही देर में उसके दो साथी भी मौके पर पहुंच गए और महिला को बातचीत में उलझाकर उसके कानों से कुण्डल उतरवा लिए। महिला को कुछ समझ आता, इससे पहले ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बा...