गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। आठ मार्च की रात को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में महिला पर हुए एसिड अटैक के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने अपने पति की दोस्त से बदला लेने की साजिश रची थी, लेकिन चुन्नी का रंग एक जैसा होने के कारण उसने गलती से किसी दूसरी अनजान महिला पर टॉयलेट क्लीनर (एसिड युक्त) फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को टॉयलेट क्लीनर उपलब्ध कराने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आठ मार्च की रात को सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई एक 30 वर्षीय महिला पर अचानक तेजाब से हमला हुआ था। पीड़िता उस समय अपने लिव-इन पार्टनर पवन द्वारा की गई मारपीट का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। हमले के बाद पुलिस ने आरोपी महिला साक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.