देहरादून, मार्च 6 -- राजपुर रोड पर वीएलसीसी के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार वकील की पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि शराब के नशे में कार चालक ने मौके पर हंगामा किया और खुद को विजिलेंस का इंस्पेक्टर बताते हुए महिला और उसके वकील पति को धमकियां दीं। मामले में डालनवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वेस्ट पटेलनगर निवासी करण सहगल ने कहा कि पांच मार्च की शाम करीब 6:30 बजे उनकी भाभी अर्चना उपाध्याय सहगल राजपुर रोड से गुजर रही थीं। तभी पीछे से आ रही कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गईं। वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम बिजेंद्र भटोला बताया। आरोप है कि चालक नशे में था और उसने घायल महिला को धमकी दी कि वह विजिलेंस में है और पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती। सूचना पर जब पीड़िता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.