मोतिहारी, मई 22 -- सुगौली । सुगौली मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रुपया जमा करने जा रही महिला से नोट डबलिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करते धराये शातिर को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। धराया शातिर केसरिया थाना के चांद परसा गांव निवासी रमेश सहनी का पुत्र उपेन्द्र सहनी है। वहीं उसके साथ के अन्य दो फरार साथियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। बताते चलें कि बुधवार को सुगौली मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में थाना के गोड़ीगांवा निवासी शीतला देवी सुगौली बाजार शाखा में बाईस हजार सात सौ रुपया जमा करने जा रही थी। जिनको नोट डबलिंग का झांसा देकर उनका नोट उड़ा लिया। यह भी पढ़ें- महिला को झांसा देते नोट डबलिंग गिरोह का एक धराया तभी ऊपर वाले नोट के नीचे सादे कागज को देख उन्होंने हो हल्ला मचाया। जिसपर फर्जीवाड़ा करते एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़...