अमरोहा, अप्रैल 18 -- गजरौला। महिला को उसके जेठ समेत चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के सलेमपुर गोंसाई गांव निवासी संगीता का अपने जेठ मुकेश से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। आरोप है कि मुकेश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर संगीता को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में मुकेश व उसकी पत्नी रूपवती, गजेंद्र व उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। यह भी पढ़ें- महिला को जेठ ने डंडों से पीटा, रिपोर्ट यह भी पढ़ें- मधेपुरा : फौरसाही में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान क...