मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में महिला को जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर पीड़िता सुदीपा कुमारी ने पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2015 में प्रभात नगर निवासी ब्रजेश कुमार के साथ उसकी शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद सास नीलम शर्मा, ननद रिमझिम व सोनाली दहेज की मांग करने लगी। मना करने पर खाना-पीना बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...