हरिद्वार, फरवरी 27 -- पथरी थाना क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि साजिश के तहत महिला को जहरीला पदार्थ खिलाया गया। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर गढ़वाड़ा निवासी मोबिन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उनकी बेटी आसमा की शादी करीब 14 साल पहले बाबू हसन निवासी पथरी से हुई थी। आरोप है कि बाबू हसन के एक महिला से अवैध रिश्ते थे। इसलिए, वह आसमा को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि 13 जनवरी की शाम करीब तीन बजे बाबू हसन, मांगा और रिहाना ने साजिश रचकर आसमा को जहरीला पदार्थ दे दिया। बाद में उसे एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजन जब पहुंचे तो आसमा मृत मिली। चिकित्सकों ने जहर के प्रभाव से मौत की पुष्टि की। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस माम...