गंगापार, मार्च 29 -- मऊआइमा इलाके के ग्राम सराय बाहर में रविवार को सुबह 50 वर्षीय कल्पना देवी खेत में चौराई का साग काटने गई थी। बताया गया है कि किसी विषैले जन्तु ने महिला को काट लिया। जिससे वह खेत में बेहोश पडी थी। आस पास लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। परिजन खेत पहुंच कर बेहोश कल्पना देवी को बहरिया स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...