महिला को छत से गिराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया निवासी अंजली ने अपने पति पप्पू शर्मा उर्फ बब्लू शर्मा पुत्र नंदराम शर्मा पर दहेज के लिए मारपीट और छत से धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। अंजली ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज करवाईं।जिसमें कहा गया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में पप्पू शर्मा से हुई थी। उसके दो बच्चे श्रयान्श व सार्थक हैं। आरोप है कि वर्ष 2024 के बाद पति उससे मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगा। विरोध करने पर 24 मई 2026 की रात करीब आठ बजे आरोपी ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट की और गालियां दीं। जान बचाने के लिए वह छत पर गई तो पति वहां पहुंच गया और पीछे से लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। घटना में महिला के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों की सूचना पर पिता उसे अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.