कानपुर, अप्रैल 5 -- चकेरी। रेलबाजार में एक युवक ने महिला पर पर्स चोरी करने का आरोप लगा दिया तो भीड़ ने महिला को पीट दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन महिला के पास पर्स नहीं मिला। वहीं आरोप लगाने वाले युवक ने भी गलतफहमी होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। रेलबाजार थाना प्रभारी आमान सिंह ने बताया कि एक युवक शाहजहांपुर से ट्रेन से कानपुर सेंट्रल के आउटर पर उतरा। जहां पर एक महिला भी खड़ी थी। तभी युवक ने महिला पर पर्स चोरी का आरोप लगा दिया। इस पर भीड़ ने महिला को पीट दिया। फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सेंट्रल स्टेशन के आस पास भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। वहीं महिला पुलिस के तलाशी लेने पर महिला के पास कोई पर्स नहीं मिला। ...