नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा। फेज तीन थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाश महिला को चोटिल कर गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। जिस समय वारदात हुई महिला सब्जी लेकर अपने फ्लैट पर आ रही थी। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी कुसम लता नैथानी ने बताया कि रविवार शाम को सात बजे वह सब्जी खरीदने गई थीं। सर्विस रोड से सब्जी लेकर आ रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाश पीछे से आया और सोने की चेन झपट ली। चेन में ओम भी लिखा हुआ था। इस दौरान महिला को बदमाशों ने धक्का भी दिया। हादसे में महिला घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...