देवघर, जनवरी 11 -- मधुपुर। मधुपुर कॉलेज के सामने विवाह भवन के पीछे अवस्थित एक घर में अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े घुसकर चाकू का भय दिखाकर पार्वती गुप्ता से सोने का जेवरात लूट लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पार्वती गुप्ता घर में अकेली थी। सुबह घर में नौकरानी काम करने के लिए आई थी, दरवाजा खुला था। इसी बीच दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और महिला के गर्दन पर चाकू सटा दिया। फिर महिला के गले से सोने का चैन और कानवाली ले लिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और भाग निकले। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस महिला के घर गई और घटना के संबंध में महिला से पूछताछ किया। बताया जाता है कि महिला का पुत्र देवघर के सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। घटना के बाद आसपास घरों में भय का माहौल बना हुआ है। मोहल्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.