बलिया, नवम्बर 26 -- बलिया। मुठभेड़ में पुलिस ने बुधवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव के पास एक महिला घायलावस्था में पड़ी थी। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जांच करने पर पता चला कि महिला लोगों के घर से खाना बनाकर लौट रही थी। रात करीब नौ बजे भरतपुरा गांव के पास सुनसान स्थान पर फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा निवासी राजू तुरहा ने पकड़ लिया। विरोध करने पर हमला कर घायल करने के बाद दुराचार कर फरार हो गया। कुछ देर बाद किसी राहगीर की नजर पड़ी तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.