ललितपुर, अप्रैल 14 -- महिला को घर से निकलने का आरोप ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकन जू आपसी घरेलू विवाद में महिला ने अपने पति तथा देवर पर गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने संग घर से निकालने का आरोप लगाया। उक्त घटना के संबंध में विवाहिता पूनम पत्नी अजय कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।दंपति के साथ गाली गलौज मारपीटललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत स्थानीय कस्बे में विवाद के दौरान दबंग ने विपक्षी दम्पत्ति के साथ गाली गलौज मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर एरा निवासी मगनलाल पुत्र शंकर लाल अहिरवार ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अब बिन नहीं दे रहे निजी स्कूलललितपुर। जनपद में नए शिक्षण सत्र...