बांदा, अप्रैल 11 -- बबेरू (बांदा)। बेटी के साथ छेड़खानी के दर्ज मामले में समझौता न करने पर हिस्ट्रीशीटर समेत चार दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला को बाड़े में घुसकर तमंचा से गोली मार दी। एक गोली उसके सीने में तो दूसरी गोली जांघ मे लगी। महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस का कहना है महिला को फायरिंग से छर्रे लगे हैं। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला शुक्रवार रात 10.30 बजे बकरी बांध रही थी। तभी खेत में छिपे चार लोगों ने तमंचा से गोली मार ...