गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के मुगल गार्डन में गुरुवार दोपहर रायफल की गोली लगने से घायल हुई महिला के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाहल का रहने वाला लुकमान है। इस वक्त वह मुगल गार्डन में रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि 29 जनवरी को वह अपनी लाइसेंसी रायफल साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक रायफल से गोली चल गई। गोली पड़ोस में रहने वाले वाहिद की पत्नी के पैर में लग गई थी। एसीपी ने बताया कि रायफल बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...