एटा, जून 2 -- महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में थाना जसरथपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ निवासी साधना मिश्रा (40) पत्नी राजेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह टहलने निकली थीं। गांव के सचिवालय के पास पहुंची। वही पर एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें से तीन से चार लोग उतरे और उनका पीछा करने लगे। पीड़िता ने भागने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावर ने गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह टहलने निकली महिला को मारी गोली, आगरा रेफर मामले में पीड़िता ने आरोपी प्रधानपति मोहम्मद वारिस, साले निवासी नदराला के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे...