अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर, संवाददाता। होली पर फ्री मुर्गा न देने से नाराज युवक ने साथियों के संग दुकानदार से मारपीट कर दी। आरोप के मुताबिक गर्दन पर चाकू रखकर 40 हजार रुपये गल्ले से निकाल लिए। पीड़ित दुकानदार का दावा है कि पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।नगर के मोहल्ला कनेटा अड्डा मक्का वाली निवासी सलीम पुत्र अब्दुल फकीरा ने बताया कि चार मार्च को होली पर वह रोज की तरह मोहल्ला खेवान में मुर्गा बेच रहा था। दोपहर के वक्त मोहल्ला निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक अपने करीब आठ-नौ साथियों के साथ पहुंचा और फ्री में मुर्गा मांगने लगा। मना करने पर उसने गले पर चाकू रख दिया। गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित सलीम का कहना है कि युवकों ने उसकी दुकान के गल्ले में रखी मुर्गा बिक्री की 40 हजार रुपये की नकदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.