फिरोजाबाद, दिसम्बर 21 -- खैरगढ़ थाना पुलिस ने घरेलू विवाद में मारपीट होने पर एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव बनीपुरा में घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत प्रियंका ने थाना खैरगढ़ पर लिखित शिकायत दी थी। जिस पर रचना पत्नी मानपाल को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...