बहराइच, अगस्त 16 -- बहराइच,संवाददाता। कतर्निया सेंचुरी के धर्मापुर रेंज से सटे गुजरहना गांव में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। बाघ महिला को खेत से करीब 80 मीटर अंदर झाड़ियों में खींच ले गया था। वन विभाग की टीम दूसरे दिन शनिवार को सुबह पगचिंहों के सहारे शव तक पहुंची। अधखाया शव को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। बाघ के हमले के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को 300 मीटर दायरे में अकेले न जाने को वनकर्मियों की टीम सजग कररही है। गुजरहना गांव निवासी 55 वर्षीय जामिया शुक्रवार शाम अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान सुरक्षा जाली को तोड़कर शिकार की तलाश में जंगल से निकला बाघ अचानक जामिया पर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटते हुए खेत से करीब 80 मीटर दूर जंगल के अंदर ले गया। काफी देर तक जामिया को न देखे जाने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। ...