मुरादाबाद, जून 29 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से अश्लील इशारे करने के मामले में सोमवार को तहरीर का आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने कोतवाली में दी अपनी तहरीर में बताया कि 26 जून की शाम वह छत से सूखे कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान गली में खड़े यशवीर सिंह उर्फ राजा बाबू ने उसे देखकर अश्लील हरकतें कीं। जिसकी वीडियो भी उसके पास है। पीड़िता ने विरोध किया तो वह चाकू और डंडा लेकर उसके दरवाजे तक आ गया। पति आरोपी यशवीर और उसकी पत्नी से शिकायत करने गया तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- खेत में महिला से की छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...