हापुड़, मार्च 22 -- देहात थाना क्षेत्र में एक महिला को फोन काल पर गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाने में दर्ज मुकदमे में जिला बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र की अंजू चौहान ने बताया कि 20 मार्च को दोपहर करीब एक बजे वह देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से काल आई। जब उसने काल रिसीव की तो बात करने वाले व्यक्ति ने पहले उसके पति अनुज के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने कहा कि अनुज को समझा देना, नहीं तो वह भी नहीं बचेगा। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। धमकी की बात सुनकर पति गहरे सदमे में आ गया, जिसका अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.