महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने में प्रेमिका भी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले मामले में नामजद पति को घटना के अगले दिन ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। मृतका ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर पति और उसकी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में शामिल किया है। घटना 17 फरवरी 2026 की है, जब 35 वर्षीय महिला ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए पति दीपक कुमार शुक्ला और उसकी प्रेमिका प्रिया गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसे छोड़कर प्रिया के साथ रह रहा था और उसके लिए अलग से घर भी खरीद लिया था। उसने यह भी कहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.