अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले डिलिवरी ब्याय को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से अभी पूछताछ कर रही है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने ऑनलाइल पिज्जा मंगाया था। इसी बीच डिलिवरी ब्याय ने ओटीपी के बहाने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी ने महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजना शुरु कर दिया। महिला के मना करने के बाद भी वह मैसेज करता रहा। महिला ने पूरा वाकया पति को बता दिया। गुरुवार को फिर से महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर कर सामान मंगाया। जैसे ही डिलिवरी ब्याय वहां पहंुचा तभी पति ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को थाने ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.