गंगापार, मार्च 6 -- थरवई इलाके के एक गांव मे महिला को अर्ध नग्न कर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस महिला की शिकायत पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। थरवई इलाके के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को दीं गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक दबंग युवक अपने कुछ साथियों के साथ वुधवार को घर पर चढ़ आया। गाली गलौज के साथ धमकी दे रहा था कि मैं तमंचा लेकर आया हूं। कहा तेरे बेटे को आज जान से मार दूंगा। विरोध किया तो घर में घुस कर अर्ध नग्न कर लात घूंसों से पिटाई कर दिया। बचाने के लिए बहू आई तो उसके भी कपड़े फाड़कर उसकी भी पिटाई की गई। शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला की शिकायत पर पुलिस...