महिला कोच में घुसे 70 पुरुष यात्री, अफरा-तफरी
भदोही, जून 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर पटना से सिकंदराबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के महिला कोच में जबरन घुसे करीब 70 यात्रियों को रविवार को रेलवे पुलिस ने उतारकर जनरल कोच में भेजा। इसके कारण अफरा-तफरी की स्थित रही। रविवार को ट्रेन के महिला कोच में बड़ी संख्या में पुरुष यात्री जबरन घुस गए थे। इससे महिलाओं को मजबूरन जनरल बोगी में सफर करना पड़ा। विरोध के बावजूद यात्री बाहर नहीं निकले तो एक महिला ने रेलवे कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल ओंमकारनाथ यादव, बामदेव पाण्डेय, कांस्टेबल एनामुल्लाह सिद्दीकी, अजय यादव और रोशन चौहान की टीम ने ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचने पर कार्रवाई की। ठहराव के दौरान महिला को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.