आरा, मार्च 14 -- आरा/बिहिया, निज संवाददाता राष्ट्रीय लोक अदालत पर दानापुर रेल मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाये गये स्पेशल क्लीन ड्राइव के दौरान स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों के अंदर तक सघन छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में महिला कोच से लेकर एसी बोगियों तक में अवैध रूप से सफर करने वाले 107 लोगों को दबोचा गया।Rs.22,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेल पुलिस की इस सख्ती से न केवल स्टेशन पर अफरातफरी मची रही, बल्कि नियमों को ताक पर रखने वाले यात्रियों की जेबें भी ढीली हुईं। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए आरपीएफ ने रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। छापेमारी के दौरान उन यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.