पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के योध सिंह नामधारी कॉलेज में सरहुल के पूर्व संख्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय, बलराम उरांव ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलपति छात्राओं को सरहुल पर्व के शुभ संदेश देते हुए कहा कि किस प्रकार एग्रो एग्रीकल्चर की अवधारणा जो अभी 20 -30 वर्षों से ही विकसित हुई है। यह किस प्रकार प्राचीन काल से आदिवासियों की संस्कृति तथा पहले समय से रह रहे लोगों के किसी व्यवस्था को किस प्रकार एक दूसरे से जोड़ती है। कृषि और प्रकृति की परस्पर आश्रता को दर्शाती है। नवरात्र पर्व भी शुरू होने वाले हैं और भारत का हर पर्व और त्योहार किसी न किसी रूप में एक ...