गिरडीह, अगस्त 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हिंदी के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आईक्यूएसी और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं शामिल हुए। यह भी पढ़ें- केके मंडल महिला कॉलेज में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद्र की जयंतीकार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और न्यायपूर्ण समाज का दस्तावेज है। गोदान, गबन, निर्मला, रंगभूमि जैसे उपन्यास आज भी भारतीय समाज की समस्याओं को समझने में मार्गदर्शक हैं। प्राचार्य डॉ. कृष्णानन्द शर...