लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय महिला कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला प्रभारी पुष्पा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कॉलेज परिसर में एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुनीता कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन रामप्रवेश कुमार द्वारा किया गया। इस विदाई समारोह में कॉलेज परिवार की ओर से पुष्पा कुमारी को फूल-माला, अंग वस्त्र, डायरी, कलम और छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुनीता कुमारी ने कहा कि पुष्पा कुमारी बेहद मृदुभाषी और अपने काम के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने साल 1993 में कॉलेज में अपना योगदान दिया थ...