चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। महिला कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा एक भव्य ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि जागृत करना तथा प्राचीन से आधुनिक इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य बिकास कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अमृता जायसवाल, डॉ ललिता सुंडी, डॉ अंजना सिंह एवं पीजी इतिहास विभाग से डॉ विकास नंदन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत विविध इतिहास के थीम जैसे- नालंदा विश्वविद्यालय, भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में महिला, सेरेंगेसिया घाटी स्मारक, आधुनिक भारत में धन निष्कासन, डोम्बारी बुरु, ताजमहल, मंदिर स्थापत्य कल शैली, हम्पी का ...